यमुनोत्री विधान सभा के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सीएम ने दिया आश्वासन - सच की आवाज

यमुनोत्री विधान सभा के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सीएम ने दिया आश्वासन

बड़कोट-चिन्याली मे शीघ्र शुरू होगी हेली सेवा, उत्तरकाशी-चंडीगढ़ चलेगी नियमित बस

सीएम ने उडडयन और परिवहन सचिव को दिये निर्देश

यमुनोत्री विधान सभा के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सीएम ने दिया आश्वासन

देहरादून। जनपद उतरकाशी के बड़कोट तथा चिन्यालीसौड मे शीघ्र हेली सेवा शुरू होगी। इसके अलावा उत्तरकाशी चिन्यालीसौड होते हुए चंडीगढ़ के लिए नियमित रोडवेज की बस का संचालन होगा। सीएम ने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व मे प्रतिनिधि मंडल द्वारा दिये गए ज्ञापन के बाद संबंधित अधिकारियों को दोनों ही बिंदुओं पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बड़कोट हेलीपैड के चहारदीवारी एवं सड़क डामरीकरण के लिए 188 लाख 54 हज़ार रुपये स्वीकृत करने के लिए आभार जताया । हेली सेवाओं के संचालन से क्षेत्र मे पर्यटन गतिविधियों मे इजाफ़े के साथ ही किसी आपदा, मरीजों के इमरजेंसी शिफ्टिंग मे सहूलियत होगी

चौहान ने कहा कि उत्तरकाशी विकास परिषद तथा स्थानीय लोगों की मांग रही है कि उत्तरकाशी से चण्डीगढ़ आने-जाने हेतु अभी तक कोई भी रोडवेज बस संचालित न होने के कारण पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को चण्डीगढ़ आने-जाने हेतु कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी से चिन्यालीसौड होते हुये चंडीगढ़ के लिए रोडवेज बस का संचालन किया जाये जिससे हमारे पहाड़ी क्षेत्र के लोगों एवं क्षेत्रवासियों के आवागमन व पी.जी.आई. चण्डीगढ़ इलाज के लिए जाने वाले सैकड़ों लोगों को भी इस बस संचालन से सुविधा प्राप्त होगी। इस रोडवेज बस के संचालन से चण्डीगढ़ से उत्तरकाशी आने-जाने में असानी होगी व यह रिवर्स पलायन का भी कारण बनेगा।

चौहान ने कहा सीएम ने इन बिंदुओं पर गंभीरता से कार्यवाही का आश्वासन दिया तथा अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रोडवेज बस के संचालन से प्रवासी भी आसानी से आवाजाही कर सकेंगे। उन्होंने इन मांगो पर गंभीरता के लिए सीएम पुष्कर धामी का आभार जताया।

5 thoughts on “यमुनोत्री विधान सभा के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सीएम ने दिया आश्वासन

  1. Maximizing ROAS through best practices for dynamic product ads in Facebook campaigns requires moving beyond basic feed-based retargeting to strategic creative layering and audience segmentation. DPA campaigns work best when paired with complementary creative formats—video testimonials, carousel sequences showing product benefits, and story-formatted ads that match mobile user behavior patterns. The research demonstrates that brands testing creative combinations across warm retargeting audiences (users who visited product pages) achieve 40-50% lower CPL and significantly reduced cart abandonment when rotating between product-focused DPA and lifestyle-focused carousel ads. E-commerce teams benefit most when they implement systematic testing of visual hierarchies, call-to-action copy, and audience lookalike seed strategies alongside their DPA infrastructure.

  2. Efficiency in account administration directly impacts your team’s ability to scale campaigns, and how to navigate Business Manager settings efficiently is a skill that pays dividends across your entire operation. Advertisers waste significant time hunting through the Business Manager interface without a clear map, creating bottlenecks during account setup and troubleshooting. The material walks through the Dashboard overview, Asset Management sections, System User creation workflows, and the Partner Integration area where third-party tools connect. These foundational steps ensure your entire team follows consistent protocols and reduces the friction when onboarding new account managers or junior media buyers. Building this institutional knowledge within your organization establishes a repeatable process that keeps growing campaigns moving faster and reduces support tickets related to account configuration confusion.

  3. https://pinnacle-bet.com.mx/
    Pinnacle casino no representa el tipico casino que te seduce con bonificaciones desorbitadas cargados de terminos inviables; su planteamiento descansa sobre margenes reducidos, probabilidades muy competitivas y un modelo transparente sin enganos.

  4. Very interesting details you have mentioned, thanks for posting. “Never call an accountant a credit to his profession a good accountant is a debit to his profession.” by Charles J. C. Lyall.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *