देहरादून में कचहरी में घुसे छात्र, उत्‍तरकाशी में जबरन बंद कराई दुकानें, पढ़ें हर अपडेट - सच की आवाज

देहरादून में कचहरी में घुसे छात्र, उत्‍तरकाशी में जबरन बंद कराई दुकानें, पढ़ें हर अपडेट

पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में बेरोजगार संघ ने शुक्रवार को उत्तराखंड बंद का आह्वान किया है। जिला प्रशासन ने दून शहर में निषेधाज्ञा धारा 144 लागू कर दी है।
शुक्रवार को देहरादून के घंटाघर क्षेत्र में दुकानें व प्रतिष्‍ठान बंंद रखे गए। यहां जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा।बंद के मद्देनजर हल्‍द्वानी में भी पुलिस तैनात रही। शुक्रवार को राज्‍यभर में पुलिस सक्रिय दिखाई दी।

कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे छात्र करने लगे प्रदर्शन:
उपद्रव मचाने व पत्थरबाजी करने के मामले में गिरफ्तार किए गए बेरोजगार संघ के अध्यक्ष सहित 13 की शुक्रवार को कोर्ट में पेशी होनी है। कोर्ट के बाहर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
इसी के विरोध में छात्र कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। छात्र बॉबी पवार को रिहा करने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समर्थन देने के लिए विभिन्न संगठन भी पहुंचे।
गुरुवार को गांधी पार्क के बाहर हुई घटना को लेकर डीजीपी ने बैठक बुलाई है। देखा जा रहा है कि किस स्तर पर चूक हुई है। लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है।
हंगामे की आशंका को देखते हुए कोर्ट के बाहर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। शहीद स्मारक पर सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान और एसडीएम सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल भी पहुंचे।
उत्‍तरकाशी में दुकानें बंद करवाने को लेकर हंगामा
उत्तरकाशी में बेरोजगार छात्रों ने धरना-प्रदर्शन किया। व्यापारियों के समर्थन से उत्तरकाशी बाजार बंद कराया गया। इस दौरान कुछ दुकानों को बंद कराने को लेकर छात्रों का जमकर हंगामा हुआ।
चमोली में भी युवाओं ने प्रदर्शन किया।
पौड़ी में अन्य दिनों की तरह बाजार खुले रहे, हालांकि सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात किए गए।
बेरोजगार युवाओं पर पुलिस की लाठीचार्ज का अल्मोड़ा में भी विरोध शुरू हो गया। इस दौरान युवाओं ने भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की। भूख हड़ताल में बैठने की चेतावनी दी।
ऋषिकेश में भी धारा 144 लागू
ऋषिकेश में हाथों में गुलाब लेकर युवाओं ने मौन जुलूस निकाला।
वहीं ऋषिकेश में भी प्रशासन की ओर से दो दिन के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है।
तहसील क्षेत्र में धरना प्रदर्शन प्रतिबंधित किया गया है।
उप जिलाधिकारी नंदन कुमार आईएएस की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
चित्रशिला घाट पर सांकेतिक पिंडदान
उत्तराखंड युवा एकता मंच के आह्वान पर बेरोजगार युवा भर्ती घोटाला और बेरोजगारों से देहरादून में हुई बर्बरता को लेकर सड़कों पर हैं।
इसी क्रम में हल्द्वानी में रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, पुलिस व राज्य सरकार की सांकेतिक शवयात्रा निकालने के बाद युवाओं ने अंत्येष्टि और पिंडदान किया।
इधर, बुद्ध पार्क में युवा आगे की रणनीति बनाने के लिए सभा करने पहुंचने लगे। जिसके लिए भारी पुलिस बल तैनात हो गया।

कोटद्वार में पुलिस ने छीना सीएम का पुतला, प्रदर्शनकारी भड़के:
शुक्रवार को युवा कांग्रेस ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तालाबंदी की। महाविद्यालय बंद करने के बाद कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के पुतले को लेकर तहसील में पहुंचे। मौके पर मौजूद पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया। इससे कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने पुलिस के साथ ही प्रदेश सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

मुख्यमंत्री की बहकावे में न आने और भ्रमित न होने की अपील:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने युवाओं से किसी के भी बहकावे में नहीं आने और भ्रमित नहीं होने की अपील की है।
बेरोजगार युवाओं ने अपनी मांगें मनवाने के लिए बुधवार को गांधी पार्क के बाहर सत्याग्रह शुरू किया था। यहां से देर रात पुलिस ने उन्हें उठा दिया। इससे गुस्साए युवा गुरुवार सुबह गांधी पार्क में जुटने लगे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई।
ये हैं प्रमुख मांगें
भर्ती परीक्षाओं में हुए घोटालों की सीबीआइ जांच कराई जाए।
तत्काल सख्त नकलरोधी कानून लागू किया जाए।
नकल करके नौकरी पाने वालों की सूची सार्वजनिक की जाए।
भर्ती घोटालों की जांच पूरी होने और नकलरोधी कानून लागू होने के बाद ही भर्ती परीक्षाएं कराई जाएं।

12 thoughts on “देहरादून में कचहरी में घुसे छात्र, उत्‍तरकाशी में जबरन बंद कराई दुकानें, पढ़ें हर अपडेट

  1. ufc 328 fight card
    Khamzat Chimaev seems impossible to beat, yet Sean Strickland is so unorthodox and tough that he could cause an upset, while the rest of the card features a stand-up fighter against a submission expert with no losses at 125 pounds, a pair of heavyweight power punchers with unbreakable chins, a strategic slugfest in the 170-pound division, along with a throwback, all-out brawl featuring two lightweight old-guard fighters, where each fight carries the threat of someone’s ideal blueprint collapsing in real time.

  2. ufc fight stats
    The essence of the passage holds that UFC 328 on May 9 features five compelling fights spread over five weight classes, including Khamzat Chimaev favored though not assured of overcoming the tough and unorthodox Sean Strickland with the middleweight crown on the line, at the same time the flyweight, heavyweight, welterweight, and lightweight matchups each present dangerous stylistic clashes that make the card anything but boring.

  3. Khamzat Chimaev is expected to edge out Sean Strickland on the scorecards in a closely contested battle, while the remainder of the UFC 328 card offers a series of tight matchups, such as Van defending his title against Taira, Volkov securing a victory by late TKO, Buckley surprising Brady on the scorecards or by stoppage, and Green squeezing out a points victory over Stephens.

  4. ufc 328 fight stats
    Khamzat Chimaev will beat Sean Strickland by decision once his wrestling dominates the middle rounds, while the rest of the UFC 328 card features Van securing a slim decision over Taira, Volkov winning by a stoppage in the final rounds, Buckley by a finish, plus a decision win for Green.

  5. breaking news ufc
    UFC is the core of our MMA coverage, yet we track additional promotions such as PFL, DWCS, and LFA as true fandom necessitates looking outside just one organization, and our news coverage provides context for the stats that our database methodically documents.

  6. Your go-to resource for the latest fighting world reports, bout outcomes, fighter rankings, and premium internal news from mixed martial arts circles.

  7. https://saffa-luck.co.za/
    Saffa Luck is a innovative online gaming platform together with sportsbook created specifically for players based in South Africa, which runs under an official licence and delivers a well-rounded journey whether through a smartphone as well as from the computer.

  8. Oktagon’s 87th show arrives in Liberec this Saturday with a lineup that relies heavily on proven regional standouts and several critical division adjustments.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *