कांग्रेस के डैमेज कंट्रोल के बीच सीएम से मिले बेहड़, भाजपा में जाने की चर्चा - सच की आवाज

कांग्रेस के डैमेज कंट्रोल के बीच सीएम से मिले बेहड़, भाजपा में जाने की चर्चा

कांग्रेस के डैमेज कंट्रोल के तमाम प्रयास के बीच नाराज कद्दावर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। ऐसे में चर्चा रही कि वह भाजपा का दामन थाम सकते हैं। हां, इसमें भले ही कुछ देर लगे। कुछ समीकरण साधे जाएं। लेकिन परिणाम बेहड़ के पक्ष में ही आएगा! ऐसा हुआ तो कांग्रेस के हाथ से एक और प्रभावी नेता निकलेगा और सीएम के गढ़ में भाजपा और मजबूत बनकर उभरेगी।
खटीमा में उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से आयोजित बैसाखी मेला में प्रतिभाग करने के लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान तिलक राज बेहड़ ने उनसे मुलाकात की। इसके बाद जारी विज्ञप्ति में बेहड़ ने कहा कि किच्छा-लालपुर स्थित आटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन पर अवैध वसूली हो रही है।

गाड़ियों की फिटनेस के नाम पर पांच से 10 हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं। इसपर कार्रवाई नहीं हुई तो विधानसभा में मुद्दे को रखेंगे। इसके अतिरिक्त उन्होंने सीएम से किच्छा कम्युनिटी हाल का निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चिकरण, स्टेडियम का निर्माण, किच्छा फायर ब्रिगेड स्टेशन सहित अन्य कार्यों को जल्द कराने की मांग रखी। यह तो बात हुई बेहड़ की मांग की। लेकिन बदले हालात में मामला मांग और ज्ञापन से कहीं ज्यादा बताया जा रहा है।
असल में प्रदेश संगठन की उपेक्षा से आहत बेहड़ के तेवर इस समय पार्टी को लेकर तल्ख हैं। यही कारण है कि उन्होंने खुद निकाय चुनाव से दूर रहने की बात कह दी। इसके बाद उनसे पहले कृषि मंत्री गणेश जोशी मिले और फिर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने भी हाल जाना।
भट्ट व जोशी की मुलाकात के बाद कांग्रेस को बेहड़ की याद आई। मामला हाथ से निकलता देख पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बेहड़ से मिले। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने भी मनाने की कोशिश की। लेकिन ये सभी प्रयास बेहड़ की नाराजगी दूर नहीं कर सके। इस बीच उनकी गुरुवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद तो यह बात और पुख्ता हो गई कि बेहड़ और कांग्रेस के बीच सब ठीक नहीं चल रहा।
बेहड़ अंदर…कानाफूसी बाहर
कांग्रेस जिला कार्यकारिणी में मतभेद और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप के बाद बेहड़ के पार्टी से विमुख होने की अटकल खूब लगाई जा रही है। गुरुवार को सीएम के आने से आधे घंटे पहले ही बेहड़ अपने पुत्र गौरव के साथ एयरपोर्ट पहुंच गए। उनके अंदर जाते ही बाहर कानाफूसी होने लगी। बाहर मौजूद पदाधिकारियों में चर्चा होती रही कि बेहड़ कांग्रेस छोड़ भाजपा में आ सकते हैं।

चर्चा तो यह भी है:
जिले में चर्चा है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में कुछ राजनीतिक समीकरण बदल सकता है। वह चुनाव की घोषणा के बाद एक मंत्री भाजपा का दामन थाम सकते हैं। वह जब भाजपा में शामिल होंगे तो यहां ऊधम सिंह नगर में भी उसका असर दिखेगा। एक कद्दावर विधायक भाजपा में जा सकते हैं।
चर्चा यह भी है कि राजस्थान सरकार के मंत्री दो-तीन दिन में विधायक से मुलाकात भी कर सकते हैं। हालांकि विधायक ने इन चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि वह खुद चुनाव लड़ेंगे। बेटा तो अभी राजनीति में सक्रिय हो रहा है। राजनीति में बेटे को क्या करना है, वह खुद निर्णय लेगा। वह अपना निर्णय थोपेंगे नहीं।

अब पनेरू ने खोला मोर्चा:
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के डैमेज कंट्रोल की कवायद कोई सकारात्मक प्रभाव दिखाती, इससे पहले ही पार्टी पदाधिकारियों ने एक और “बम” फोड़ दिया। कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरु व प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह ने गुरुवार को विधायक बेहड़ को अनुशासन का पाठ पढ़ा हाईकमान के निर्णय को स्वीकार करने की नसीहत दे डाली।
पनेरु ने तो विधायक के तौर पर बेहड़ के एक वर्ष के कार्यकाल को निराशाजनक भी बता दिया। हल्द्वानी बाईपास स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में दोनों नेताओं ने विधायक बेहड़ के पुत्र गौरव के आरोपों को सिरे से नकार दिया। पनेरु ने खुली चुनौती दी कि अगर उनके पास कोई वीडियो या क्लिप है तो बयानबाजी की जगह उसे उजागर करें।
यदि गौरव पार्टी के विरुद्ध उनकी संलिप्तता के सबूत देते हैं तो वह कोई भी सजा भुगतने को तैयार हैं। पनेरु ने आपस में लड़ने की बजाय इस ऊर्जा को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकता में लगाने की नसीहत दी। वार्ता के दौरान नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण तनेजा भी मौजूद रहे। इससे पहले महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रुद्रपुर सीपी शर्मा ने भी बेहड़ पर निशाना साधा था, जिसके बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया।

और बेहड़ ने कहा, कांग्रेस में ही रहूंगा:
पूरे मामले में तिलकराज बेहड़ ने कहा कि किच्छा का विधायक हूं। अपने क्षेत्र के विकास के लिए सीएम से सभी जनप्रतिनिधि मुलाकात करते हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए भेजे गए प्रस्ताव व समस्याओं पर पंतनगर में सीएम से चर्चा की। वैसे…जब हरीश रावत सीएम थे तो तत्कालीन खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी भी रावत से मिलते थे और वह अपने क्षेत्र के विकास के लिए चर्चा करते थे। लोग जो कयास लगा रहे हैं, वह सही नहीं है। यदि भाजपा में जाना होता तो पार्टी की जगह संगठन से बात करता। सच्चाई तो यह है कि मैं किसी भी दल में नहीं जाने वाला। कांग्रेस का कर्मठ और संघर्षशील कार्यकर्ता हूं और बना रहूंगा।

15 thoughts on “कांग्रेस के डैमेज कंट्रोल के बीच सीएम से मिले बेहड़, भाजपा में जाने की चर्चा

  1. Khamzat Chimaev appears invincible, however, Sean Strickland brings such an awkward, rock-solid presence that he has the potential to shock everyone, while the rest of the card features a striker versus an undefeated submission specialist at flyweight, two heavyweight hitters, each sporting a concrete beard, a strategic slugfest in the 170-pound division, along with a throwback, all-out brawl featuring two lightweight old-guard fighters, with every bout structured around the likelihood that at least one game plan goes out the window.

  2. ufc fight stats
    What the text boils down to suggests that this coming UFC 328 event presents five must-see bouts spread over five weight classes, with Khamzat Chimaev favored but not guaranteed to beat Sean Strickland, who is both durable and hard to read in their middleweight championship fight, at the same time the remaining four divisions on the card each present dangerous stylistic clashes that make the card anything but boring.

  3. Khamzat Chimaev is forecasted to beat Sean Strickland by a judge’s ruling in a closely contested battle, while the remainder of the UFC 328 card includes multiple fights that could go either way, including Van defending his title against Taira, Volkov finishing the fight via TKO in the championship frames, Buckley pulling off an upset against Brady, and Green just edging past Stephens on points.

  4. https://www.tumblr.com/ufcfanfromgidstats/814042114950414336/ufc-328-short-predictions-strong-opinions?source=share
    The unbeaten Khamzat Chimaev will beat Strickland via judges’ scorecards when his grappling takes control in rounds three and four, whereas the other bouts on the UFC 328 fight sheet showcases a tight victory for Van against Taira, a late TKO finish for Volkov, Buckley getting a stoppage victory, and Green winning by judges’ decision.

  5. GidStats grew out of a long-established collection of MMA fighter records and fight results, evolving into a platform that continues to aim for adding live updates and background information—a target that remains unrealized.

  6. UFC serves as the foundation of our mixed martial arts coverage, but we also follow promotions like PFL, DWCS, and LFA for committed fans, following MMA means going beyond one promotion, while our news section explains the meaning behind the stats that our database meticulously tracks.

  7. The leading provider of the newest MMA news, fight results, fighter rankings, and exclusive insider updates from the world of mixed martial arts.

  8. The complete UFC 328 matchup schedule showcases Khamzat Chimaev putting on the line his 185-pound championship against Sean Strickland (unchanged) as the main attraction.

  9. https://saffa-luck.co.za/
    Saffa Luck is a contemporary digital gambling site along with sports betting hub developed especially for the local Saffa public, that carries out its activity in a fully authorised manner and provides an all-round proposition both from the mobile phone as well as from the computer.

  10. UFC 328 touches down at the Prudential Center on May 9, 2026 with a stacked card. The UFC 328 main card is headlined by champion Khamzat Chimaev defending the middleweight title against Sean Strickland.

  11. https://penguin-rush.co.za/
    Penguin Rush is a contemporary internet casino together with betting platform designed exclusively for the local Saffa public, which operates under an official licence and makes available an all-round proposition both from the mobile phone as well as from the computer.

  12. https://gbets-casino.co.za/
    The Gbets platform serves as a innovative online gaming platform along with sports betting hub developed especially for the local Saffa public, that functions in a fully authorised manner and offers a complete experience both via the cellphone as well as from the desktop.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *