मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात, सौंग बांध पेयजल परियोजना हेतु 1774 करोड की धनराशि का किया अनुरोध। - सच की आवाज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात, सौंग बांध पेयजल परियोजना हेतु 1774 करोड की धनराशि का किया अनुरोध।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से सौंग बांध पेयजल परियोजना हेतु 1774 करोड की धनराशि का वित्त पोषण भारत सरकार के पूंजीगत व्यय हेतु विशेष सहायता के अन्तर्गत कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से देहरादून की पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून नगर एवं इसके उपनगरीय क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था मुख्य रूप से नलकूप के द्वारा की जा रही है, जिसके फलस्वरूप भूजल स्तर में लगातार गिरावट हो रही है। देहरादून की बढ़ती हुई आबादी के कारण पेयजल की मांग निरन्तर तेजी से बढ़ती जा रही है, जिसके कारण वर्तमान पेयजल आपूर्ति व्यवस्था भविष्य की पेयजल मांग को पूर्ण करने में सक्षम नहीं होगी। इस समस्या के दृष्टिगत व भविष्य में सतत पेयजल की सुविधा प्रदान करने हेतु गंगा नदी की सहायक नदी सौग नदी पर सौंग बांध पेयजल परियोजना’ प्रस्तावित है प्रस्तावित परियोजना की कुल लागत रू0 2021 करोड़ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना के निर्माण से 150 एम.एल.डी. पेयजल ‘गुरुत्व’ के माध्यम से देहरादून नगर व इसके उपनगरीय क्षेत्रों के लगभग 10 लाख आबादी को पेयजल उपलब्ध होगा। परियोजना के निर्माण उपरान्त पेयजल व्यवस्था की नलकूपों पर निर्भरता लगभग समाप्त हो जाएगी, जिससे भूजल दोहन में भारी कमी आएगी जिसके फलस्वरूप भू जल स्तर में बढोत्तरी होगी ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी आयेगी एवं भविष्य में नए नलकूपों एवं उन पर होने वाले संचालन व रखरखाव सम्बन्धी व्यय में भी भारी कमी आएगी। इसके अतिरिक्त परियोजना के निर्माण से झील का निर्माण होगा जो कि क्षेत्र में पर्यटन को बढावा देगा, जिससे रोजगार सृजन होगा एवं स्थानीय नागरिकों के आय में वृद्धि होगी। झील निर्माण से पर्यावरण को भी लाभ होगा। इस परियोजना का एक अन्य मुख्य लाभ बाद नियंत्रण है, परियोजना के निर्माण के फलस्वरूप देहरादून जनपद के 10 ग्रामों की लगभग 15000 आबादी को सौंग नदी में प्रतिवर्ष आने वाली बाढ से सुरक्षा प्रदान होगी। परियोजना देहरादून नगर के जलापूर्ति हेतु अत्यन्त महत्वपूर्ण है परियोजना से सम्बन्धित सभी आवश्यक तकनीकी वन भूमि हस्तान्तरण स्टेज-1 एवं अन्य आवश्यक स्वीकृतियाँ सम्बन्धित विभागों / मंत्रालयों प्राप्त की जा चुकी है। परियोजना से प्रभावित होने वाले कुटुम्बों के पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन हेतु व्ययभार (रू. 247 करोड़) राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।

8 thoughts on “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात, सौंग बांध पेयजल परियोजना हेतु 1774 करोड की धनराशि का किया अनुरोध।

  1. Услуги по настройке https://sysadmin.guru и администрированию серверов и компьютеров. Установка систем, настройка сетей, обслуживание серверной инфраструктуры, защита данных и техническая поддержка. Помогаем обеспечить стабильную работу IT-систем.

  2. Nolimit City – это про дерзкие темы, нестандартные механики и очень “нервные” бонуски, поэтому выбирать тайтлы наугад не всегда удобно: один слот может быть супер агрессивным, другой – чуть более терпимым по темпу, но всё равно с характером. Мы ведём Telegram-канал про Nolimit City: обзоры, рекомендации по играм, разборы фишек и подборки того, что реально стоит попробовать. Ссылка на канал: https://t.me/s/nolimitcity_slots

  3. Свежие проекты часто заходят с “громких” бонусов и яркого дизайна, но по факту важнее другое: как быстро проходят выплаты, какие лимиты, насколько адекватная поддержка и нет ли скрытых условий в правилах. Если вас интересуют новые онлайн казино, мы собрали в Telegram удобный формат: короткие подборки, что реально запустилось недавно, что сейчас стабильно работает, и где условия выглядят честно без лишней “маркетинговой пыли”. Это помогает не тратить вечер на десятки сайтов и сразу понимать, куда есть смысл заходить, а что лучше обойти.

  4. Качественное SEO https://outreachseo.ru продвижение сайта для бизнеса. Наши специалисты предлагают эффективные решения для роста позиций в поисковых системах. Подробнее об услугах и стратегиях можно узнать на сайте

  5. Любишь азарт? вход пин ап предлагает разнообразные игровые автоматы, настольные игры и интересные бонусные программы. Платформа создана для комфортной игры и предлагает широкий выбор развлечений.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *