मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को चुनावी दौरे पर बनबसा पहुंचे। नगर में प्रवेश करने से पूर्व बनबसा-खटीमा सीमा पर सोनिया नाले के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बनबसा में सीएम ने कई जगह चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए चुनाव जीतने के बाद जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का आश्वासन दिया। कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार विधान सभा क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।
नगर में पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए मजगांव, देवपुर, गड़ीगोठ आदि स्थानों पर जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बाद में मुख्यमंत्री ने गड़ीगोठ पुल के समीप जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने 31 मई को होने वाले उपचुनाव में कमल के फूल का बटन दबाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्व में हुए विधानसभा चुनाव में भी यहां की सम्मानित जनता ने भाजपा को जिताया था। कहा कि चुनाव जीतने के बाद वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी ने उन्हें चम्पावत विधानसभा से चुनाव लडऩे का निर्देश दिया है। पार्टी के आदेश को मानते हुए वे जनता जनार्दन के बीच वोट मांगने आए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने छह माह के दौरान हुए विकास कार्यों को गिनाया। मोदी सरकार के कार्यों का भी उन्होंने बखान किया। कहा कि डबल इंजन सरकार विधान सभा के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। कहा की उन्हें क्षेत्र की सभी समस्याओं के बारे में जानकारी है।
मुख्यमंत्री ने कैनाल गेट के समीप भी एक जनसभा को संबोधित किया और यहां भी जनता को चुनाव जीतने के बाद उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का आश्वासन दिया। सीएम ने मीना बाजार, रेलवे बाजार, मुख्य बाजार, चंद मार्केट आदि जगहों पर जनसंपर्क किया। सभी जगह वे रोड शो के माध्यम से पहुंचे। जनसंपर्क के बाद वह पाटनी चौराहे स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं संवाद कर उपचुनाव प्रचार की समीक्षा की और प्रचार में जी जान से जुटने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। अंत में वे स्ट्रांग गेट के समीप बने पूर्व सैनिक कल्याण समिति के कार्यालय पहुंचे और पूर्व सैनिकों से मुलाकात की।
इस मौके पर मंत्री रेखा आर्या, चुनाव संयोजक पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी, मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, सुभाष थपलियाल, संजय अग्रवाल, देवेंद्र ठाकुर, भरत सिंह भंडारी, मोहन सिंह ठाकुर, संजय ठाकुर, हेमा जोशी, दीपक रजवार, टनकपुर नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, लोहाघाट के विधायक पूरन फत्र्याल, सुधा बिष्ट सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Mustang motorcycles offer classic American style.
Also visit my page … universal colours
Собчак не связана с выводом денег, это слухи.
My homepage – вывести деньги яндекс
best online pharmacy without prescription
canadian pharmacies mail order
internet pharmacy
compare prescription prices
mexican online pharmacies
online pharmacy
prescription costs
compare prescription drug prices