जोशीमठ पहुंचे सीएम धामी, बोले- एक-एक पल की रिपोर्ट लेने आया हूं - सच की आवाज

जोशीमठ पहुंचे सीएम धामी, बोले- एक-एक पल की रिपोर्ट लेने आया हूं

जोशीमठ में भूंधसांव होने के बाद प्रदेश सरकार की ओर से लगातार प्रभावित क्षेत्र में राहत बचाव कार्य कराया जा रहा है। प्रशासन की ओर से पीड़ितों के अन्य सुरक्षित स्थानों पर रूकने की उचित व्यवस्था कराई जा रही है। वहीं अब जोशीमठ में पीड़ित लोगों से मिलने सीएम पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे हैं।

सीएम बोले- मेरी पहली चिंता सिर्फ जोशीमठ:
सीएम ने जोशीमठ पहुंचकर कहा कि एक एक पल की रिपोर्ट लेने आया हूँ। मेरी पहली चिंता आज सिर्फ जोशीमठ है। उन्होंने कहा कि हर प्रभावित को अंतरिम राहत देना सरकार का पहला लक्ष्य है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी भवनों को तोड़ना लक्ष्य नहीं है। सीएम धामी ने बताया कि पुनर्वास और मुआवजे के लिए कमेटी बना दी गई है। इसके बाद ही पारिस्थिकी और अर्थव्यवस्था के हिसाब से संतुलन बनेगा।

खराब मौसम के कारण कार्य रहे प्रभावित:
बता दें कि खराब मौसम और सर्द हवाओं के बीच राहत कार्य प्रभावित भी रहे। अब सीएम जोशीमठ नगर में रात्रि प्रवास के लिए रुकेंगे। वहीं देर शाम जोशीमठ में अधिकारियों से जोशीमठ आपदा की बैठक करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से कहा है कि वह राहत कार्य करने में तेजी लाएं।

14 thoughts on “जोशीमठ पहुंचे सीएम धामी, बोले- एक-एक पल की रिपोर्ट लेने आया हूं

  1. dude check this out i found this site 10Bet and honestly its pretty solid, way easier to navigate than i expected and they got tons of stuff to do on there. ur freind should totally check it out

  2. https://pinnacle-bet.com.mx/
    La plataforma Pinnacle no es el casino habitual que te seduce con bonos enormes saturados de clausulas absurdas; su oferta de valor gira en torno a margenes pequenos, probabilidades muy competitivas y un modelo transparente sin artimanas.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *