क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क हादसे में बुरी तरह घायल, रुड़की लौटते समय रेलिंग से टकराई कार - सच की आवाज

क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क हादसे में बुरी तरह घायल, रुड़की लौटते समय रेलिंग से टकराई कार

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की कार का दिल्‍ली से घर लौटते समय बड़ा हादसा हो गया। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप मोड पर उनकी कार कर एक्सीडेंट हो गया। ऋषभ को इलाज के लिए देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल लाया जा रहा है। वहां उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी की जाएगी। खानपुर विधायक उमेश कुमार उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे।

पैर में चोट, की जाएगी प्‍लास्टिक सर्जरी:
डॉक्‍टरों के मुताबिक ऋषभ पंत के माथे और पैर में चोट आई है। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ सुशील नागर ने बताया कि फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है, उनको रुड़की से देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल रेफर किया गया है। वहां उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी की जाएगी।

रेलिंग से जा टकराई ऋषभ की कार:
प्रत्‍यक्षदशिर्यों के मुताबिक ऋषभ की कार रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया गया। वहीं हादसे गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दिल्ली से रुड़की की ओर आ रहे थे ऋषभ:
शुक्रवार को अल सुबह भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत कार से सवार होकर दिल्ली से रुड़की की ओर आ रहे थे। बता दें कि रुड़की में ऋषभ पंत का घर है। जब उनकी कार नारसन कस्बे में पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर रेलिंग और खंभों को तोड़ते हुए पलट गई।

ऋषभ दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर:
इसके बाद उनकी कार में आग लग गई। तब तक ग्रामीण और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आनन-फानन क्रिकेटर ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्‍हें देहरादून रेफर कर दिया गया है।

स्‍थानीय लोगों ने कार से उठाए रुपए:
मर्सिडीज कार का नंबर डीएल 10 सीएन 1717 है। वहीं बताया गया कि दुर्घटना स्‍थल से ग्रामीणों ने कार से कुछ रुपए भी उठा लिए। दरअसल एक्सीडेंट के बाद कुछ रुपए भी मौके पर पड़े हुए थे।

6 thoughts on “क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क हादसे में बुरी तरह घायल, रुड़की लौटते समय रेलिंग से टकराई कार

  1. My brother recommended I would possibly like this web site. He was once totally right. This put up actually made my day. You can not imagine just how a lot time I had spent for this information! Thanks!

  2. Someone necessarily assist to make significantly posts I’d state. That is the very first time I frequented your web page and so far? I amazed with the analysis you made to create this actual post extraordinary. Wonderful job!

  3. Hello, i read your blog from time to time and i own a similar one and i was just wondering if you get a lot of spam responses? If so how do you reduce it, any plugin or anything you can suggest? I get so much lately it’s driving me crazy so any assistance is very much appreciated.

  4. Hi all, here every person is sharing these knowledge, so it’s fastidious to read this blog, and I used to visit this webpage everyday.

  5. May I just say what a relief to find someone that actually knows what they are discussing online. You actually know how to bring an issue to light and make it important. More and more people have to check this out and understand this side of your story. I was surprised you’re not more popular because you surely possess the gift.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *