सीएम बनने के बाद सोशल मीडिया में धामी की धमक, बढ़े 40 लाख फालोअर - सच की आवाज

सीएम बनने के बाद सोशल मीडिया में धामी की धमक, बढ़े 40 लाख फालोअर

तीन जुलाई 2021 की सुबह खटीमा के तत्कालीन विधायक पुष्कर सिंह धामी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर फालोअर (समर्थक) की संख्या 3,56,175 थी। इसी दिन दोपहर को जब उनके पहली बार सीएम बनने की घोषणा हुई तो बधाई के साथ फेसबुक पर समर्थकों के जुटने का सिलसिला भी शुरू हो गया। फिलहाल वह दूसरी बार राज्य की कमान संभाल रहे हैं। अब उनके फेसबुक पेज पर 44, 32, 408 लोग जुड़े हैं। यानी एक विधायक से सूबे की कमान मिलने पर सिर्फ सियासी कद नहीं बढ़ा, बल्कि इंटरनेट मीडिया पर समर्थक भी बढ़ते चले गए।
पुष्कर सिंह धामी राज्य के पहले नेता हैं जिन्हें लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की कमान मिली है। पार्टी ने उपचुनाव के लिए चम्पावत विधानसभा से उन्हें मैदान में उतारा है। राजनीति के बदलते दौर में नेताओं की सक्रियता इंटरनेट मीडिया पर बेहद जरूरी है।

इसलिए कार्यक्रम, बैठक, प्रचार से लेकर अन्य गतिविधियों को इस माध्यम से शेयर करने के लिए धामी भी सक्रिय रहते हैं। एक विधायक के तौर पर उनके आधिकारिक फेसबुक पेज व सीएम बनने के बाद फालोअर की संख्या में 40 लाख से अधिक (4,076,233) की बढ़ोतरी हो गई। यह संख्या लगातार बढ़ रही है।

धामी समर्थकों के भी कई पेज:
इंटरनेट मीडिया पर पुष्कर सिंह धामी का ग्राफ बढ़ाने के लिए उनके समर्थकों ने भी कई आइडी बना रखी है, जिनमें लगातार सीएम से जुड़ी पोस्टों को अपडेट किया जाता है। धाकड़ धामी, पुष्कर सिंह धामी फोर उत्तराखंड, पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार, पुष्कर सिंह धामी फैंस क्लब, पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार (समर्थक), पुष्कर सिंह धामी सपोर्टर, आइ सपोर्ट पुष्कर सिंह धामी नाम की आइडी इनमें शामिल हैं।

पत्नी गीता के भी हजारों फालोअर:
सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी भी सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में खासा सक्रिय हैं। चम्पावत उपचुनाव में भी गांव-गांव प्रचार में जुटी हैं। महिला मतदाताओं पर उनका खासा फोकस है। इस सीट पर महिला वोटर हमेशा निर्णायक साबित हुई हैं। वह फेसबुक पर भी वह सक्रिय रहती है। उनकी आइडी पर 46,706 लोग उन्हें फालो करते हैं।

टाप थ्री में हरदा व टीएसआर:
पूर्व मुख्यमंत्रियों की बात करें तो फेसबुक पेज पर फालोअर की संख्या के मामले में हरीश रावत व त्रिवेंद्र सिंह रावत टाप थ्री में आते हैं। हरदा के 20,13,850 व त्रिवेंद्र सिंह रावत (टीएसआर) के 15, 25, 705 फालोअर हैं। पुष्कर सिंह धामी से पहले सीएम रहे तीरथ सिंह रावत के पेज पर 4, 36, 521 लोग जुड़े हैं।

दूसरी पंक्ति के नेताओं की बात करें तो हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश भी इंटरनेट मीडिया पर खासा सक्रिय रहते हैं। उनके पेज पर 3,77, 201 लोग जुड़े हैं।

[Sassy_Follow_Icons]

3 thoughts on “सीएम बनने के बाद सोशल मीडिया में धामी की धमक, बढ़े 40 लाख फालोअर

  1. Этот информативный текст выделяется своими захватывающими аспектами, которые делают сложные темы доступными и понятными. Мы стремимся предложить читателям глубину знаний вместе с разнообразием интересных фактов. Откройте новые горизонты и развивайте свои способности познавать мир!
    Узнать больше – https://mednarkoforum.ru/

  2. Эта статья предлагает захватывающий и полезный контент, который привлечет внимание широкого круга читателей. Мы постараемся представить тебе идеи, которые вдохновят вас на изменения в жизни и предоставят практические решения для повседневных вопросов. Читайте и вдохновляйтесь!
    Разобраться лучше – https://mednarkoforum.ru/

  3. https://ufc327odds.com/
    This Miami-held light heavyweight title fight at UFC 327 presents a genuine pick’em for bettors, as previous belt holder Jiri Prochazka (-142) and surging knockout specialist Carlos Ulberg (+120) prepare to throw down for the vacant belt. The razor-thin odds highlight how evenly matched these two stand-up fighters really are, creating a scenario where a bet on either man hinges entirely on which explosive skillset you believe will emerge victorious.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *