महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल कोश्यारी आज पहुंचेंगे दून, भाजपा करेगी भव्‍य स्‍वागत - सच की आवाज

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल कोश्यारी आज पहुंचेंगे दून, भाजपा करेगी भव्‍य स्‍वागत

महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से त्यागपत्र देने के बाद भगत सिंह कोश्यारी शुक्रवार शाम को देहरादून पहुंचेंगे। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

लिखने-पढऩे में अपना समय व्यतीत करना चाहते हैं कोश्यारी:
उत्तराखंड की पहली अंतरिम सरकार में मुख्यमंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी का महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से त्यागपत्र हाल ही में स्वीकार हुआ था। कोश्यारी ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया था कि वह अब राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहते हुए लिखने-पढऩे में अपना समय व्यतीत करना चाहते हैं।
यद्यपि महाराष्ट्र में बतौर राज्यपाल कुछ विवादों को भी इसका एक कारण माना गया। कोश्यारी शुक्रवार शाम जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर देहरादून, ऋषिकेश व हरिद्वार के भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

इसके बाद वह सड़क मार्ग से देहरादून में डिफेंस कालोनी स्थित आवास पर पहुंचेंगे। भाजपा कार्यकर्ता एयरपोर्ट से देहरादून तक कई स्थानों पर भी कोश्यारी का स्वागत करेंगे।

8 thoughts on “महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल कोश्यारी आज पहुंचेंगे दून, भाजपा करेगी भव्‍य स्‍वागत

  1. So my friend told me about this site 10Bet like three weeks ago and I was skeptical at first but honestly it’s pretty solid, the interface is really clean and doesnt have all that cluttered garbage you see on other platforms, plus the odds seem pretty decent and the whole thing loads super fast even when im on my phone which is a huge plus tbh.

  2. For anyone who needs to know before signing up, just make sure you read the terms carefully because some of the withdrawal stuff isnt as straightforward as other places I’ve tried. Check out mobile drip games online and take your time with it rather than rushing in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *