WhatsApp यूजर्स के लिए सरकारी अलर्ट: तुरंत अपडेट करें ऐप वरना हैक हो सकता है फोन - सच की आवाज

WhatsApp यूजर्स के लिए सरकारी अलर्ट: तुरंत अपडेट करें ऐप वरना हैक हो सकता है फोन

CERT-In ने चेतावनी दी है कि पुराने WhatsApp वर्जन में गंभीर खामियां हैं, जिनसे हैकर्स डेटा चुरा या फोन कंट्रोल कर सकते हैं.

हैदराबाद: भारत की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In ने व्हाट्सएप यूज़र्स के लिए एक गंभीर चेतावनी जारी की है. एजेंसी ने बताया कि व्हाट्सएप के पुराने वर्ज़न में कुछ गंभीर खामियां है, जिससे यूज़र्स की सुरक्षा पर खतरा हो सकता है. हैकर्स अटैक कर सकते हैं और यूज़र्स की संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं.

ये खामियां Android, iOS और Desktop तीनों प्लेटफॉर्म पर व्हाट्सएप यूज़र्स की निजी जानकारियों को खतरे में डाल सकती है. CERT-In के अनुसार हैकर्स रिमोटली ही सिक्योरिटी लेयर्स को पर सकते हैं. वो डिवाइस पर मनचाहा कोड चला सकते हैं या यूज़र्स के प्राइवेट डेटा तक पहुंच बना सकते हैं.

ये समस्याएं मुख्य रूप से गलत इनपुट वैलिडेशन, मेमोरी मैनेजमेंट की गड़बड़ी और मीडिया फाइल्स, एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सेशन तथा लिंक्ड कंपैनियन डिवाइसेस के हैंडलिंग में हैं. साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि अटैकर्स खास तरीके से बनाई गई मीडिया फाइल्स या गलत इंटेशन्स वाली लिंक्स भेजकर इन खामियों का फायदा उठा सकते हैं और यूज़र्स डेटा चुरा सकते हैं. अगर हैकर्स का अटैक सफल रहा तो ऐप क्रैश हो सकता है. यूज़र्स के प्राइवेट चैट्स और फाइल्स तक अनधिकृत एक्सेस मिल सकता है या यूज़र्स के पूरे डिवाइस को भी हैकर्स कंट्रोल कर सकते हैं.

कौन से वर्जन प्रभावित हैं?

ये समस्याएं पुराने वर्ज़न वाले व्हाट्सएप यूज़र्स को नुकसान पहुंचा सकती हैं. व्हाट्सएप फॉर एंड्रॉयड के 2.26.35.74 और 2.26.17.4 से पहले के वर्जन, व्हाट्सएप बिजनेस फॉर एंड्रॉयड के 2.26.23.70 और 2.26.17.4 से पहले के वर्जन खतरे में हैं.

iOS पर व्हाट्सएप के 2.26.24.72 और 2.26.15.72 से पहले के वर्जन और व्हाट्सएप बिजनेस के 2.26.23.72 से पहले के वर्जन पर असर पड़ सकता है. मैक पर 2.26.23.72 से पहले और विंडोज़ लैपटॉप पर 2.3000.1032164386.258709 से पहले के वर्जन भी शामिल हैं.

क्या करना चाहिए

CERT-In ने साफ कहा है कि सिर्फ ऑटोमैटिक अपडेट का इंतजार न करें. मेटा द्वारा जारी की गी लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच को तुरंत इंस्टॉल करना चाहिए. एंड्रॉयड यूज़र्स गूगल प्ले स्टोर से, आईफोन यूज़र्स एपल ऐप स्टोर से अपडेट को तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं. Windows और Mac यूजर्स क्रमश: Microsoft Store, Mac App Store या आधिकारिक WhatsApp वेबसाइट से नया वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं. आपको अपना व्हाट्सएप अपडेट अभी तुरंत चेक करना चाहिए और अगर अपडेट उपलब्ध है तो बिना देर किए उसे तुरंत अपने डिवाइस में इंस्टॉल करें.