मार्गदर्शी चिट फंड की 133वीं शाखा का उद्घाटन: एमडी शैलजा किरण ने कर्मचारियों को दिया सफलता का मंत्र - सच की आवाज

मार्गदर्शी चिट फंड की 133वीं शाखा का उद्घाटन: एमडी शैलजा किरण ने कर्मचारियों को दिया सफलता का मंत्र

मार्गदर्शी चिट फंड की एमडी शैलजा किरण ने कम उम्र से ही वित्तीय अनुशासन और बचत की आदत डालने की सलाह दी.

खम्मम (तेलंगाना): तेलंगाना के खम्मम स्थित रोटरी नगर में मार्गदर्शी चिटफंड कंपनी की 133वीं शाखा की शुरुआत हुई. कंपनी की कंपनी की प्रबंध निदेशक शैलजा किरण ने इसका उद्घाटन किया. विद्वानों द्वारा मंत्रोच्चार और मांगलिक वाद्यों की धुन के बीच पूजा-अर्चना के साथ समारोह की शुरुआत हुई, जिसमें कंपनी के कर्मचारी और स्टाफ शामिल हुए.

उद्घाटन के बाद कर्मचारियों को संबोधित करते हुए शैलजा किरण ने कहा कि हर परिवार के लिए अपनी जरूरतें पूरी करने और अप्रत्याशित परिस्थितियों से निपटने के लिए वित्तीय अनुशासन बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि चिट फंड लोगों में बचत की आदत डालने में मदद करते हैं और जरूरत पड़ने पर फंड तक आसान पहुंच प्रदान करते हैं.

उन्होंने कहा, “हर परिवार में वित्तीय अनुशासन की आदत डालनी चाहिए. यह वित्तीय अनुशासन चिट्स के माध्यम से आता है. हर किसी को छोटी उम्र से ही कुछ न कुछ पैसे बचाने की शुरुआत करनी चाहिए. आप कभी नहीं जान सकते कि जिंदगी में कब कैसी परिस्थिति या जरूरत आ जाए. मार्गदर्शी चिट फंड में बचाया गया पैसा स्थिर रहता है. इसलिए, यह एक बेहद सुरक्षित निवेश है.”

उन्होंने आगे कहा कि मार्गदर्शी अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने और जरूरत पड़ने पर उन्हें जल्द से जल्द फंड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से काम कर रहा है. उद्घाटन के बाद, शैलजा किरण ने कर्मचारियों के साथ बातचीत की और नई शाखा के प्रबंधन व कामकाज को लेकर उनका मार्गदर्शन किया.

चिट फंड के सदस्यों ने इस नई शाखा के खुलने का स्वागत किया और कहा कि इसके स्थान की वजह से खम्मम के लोगों के लिए मार्गदर्शी की सेवाएं और अधिक सुलभ हो जाएंगी. उनमें से कई लोगों ने इस संस्था के साथ अपने लंबे जुड़ाव को भी याद किया.

ग्राहक विष्णुवर्धन राव ने कहा, “खम्मम में 133वीं शाखा खोलने के लिए आपका धन्यवाद. नियमों, व्यवस्था, प्रबंधन और चेक से भुगतान करने के मामले में आपकी कंपनी बेहद ईमानदार है. मार्गदर्शी की प्रतिबद्धता और नियमों ने ही इसे यह नाम और पहचान दी है.”

एक अन्य ग्राहक नागेश्वर राव ने मार्गदर्शी के साथ अपने जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ही इस संस्था के साथ नाता जोड़ लिया था. उन्होंने कहा, “जब मुझे नौकरी मिली, तभी मैं मार्गदर्शी चिट फंड से जुड़ गया था. उन्होंने मुझे समय पर और अच्छे से भुगतान किया. राज्य में इस जैसी कोई दूसरी कंपनी नहीं है. शैलजा किरण इस कंपनी का प्रबंधन बहुत ही शानदार तरीके से संभाल रही हैं.”

हाल ही में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए नागेश्वर राव ने कहा कि इस फैसले ने अतीत में मार्गदर्शी पर लगे सभी आरोपों की सच्चाई साफ कर दी है. उन्होंने कहा कि जिन सदस्यों ने चिट फंड ज्वाइन किया था, उन्हें कभी कोई नुकसान नहीं हुआ और उन्होंने संस्था के प्रति अपना पूरा भरोसा जताया.