ईरान के परमाणु शहर इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला, आसमान में उठे आग के विशाल गोले, वीडियो - सच की आवाज

ईरान के परमाणु शहर इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला, आसमान में उठे आग के विशाल गोले, वीडियो

Table of Contents

ईरान के इस्फहान शहर में अमेरिका ने बंकर बस्टर बमों से हमला किया है, जिसके बाद बड़े विस्फोट हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले का वीडियो शेयर किया है जिसमें जोरदार धमाके दिखाई दे रहे हैं।तेहरान: अमेरिका और इजरायल के हवाई हमले के बाद ईरान के इस्फहान शहर में जबर्दस्त धमाके हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कई धमाके होते दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद रात का आसमान नारंगी रंग की तेज रोशनी से जगमगा उठा। हालांकि, ट्रंप ने वीडियो के बारे में जानकारी नहीं दी है लेकिन इसे ईरान के इस्फहान शहर का बताया जा रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि अमेरिका और इजरायल की सेना ने एक परमाणु केंद्र को निशाना बनाकर संयुक्त हमले किए हैं।

अमेरिकी अधिकरियों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि गोला-बारूद के डिपो को निशाना बनाने के लिए कई बंकर बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि डिपो पर 2000 पाउंड यानी लगभग 900 किलोग्रम के बंकर बस्टर बमों से हमला किया गया।

इलाके में महसूस किए गए जोरदार झटके

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस हमले के बाद कई जोरदार धमाके हुए, जिससे आग के गोले आसमान की तरफ उठे। धमाकों से पूरे इलाके में जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। इस हमले ने तनाव बढ़ने की आशंकाओं को और बढ़ा दिया है, जबकि ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल का युद्ध दूसरे महीने में प्रवेश कर चुका है।