चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर-बनबसा में जगह-जगह सभाएं की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास का संकल्प दोहराते हुए भारी बहुमत जिताने की अपील की। रविवार को उचोली गोठ, गेडाखाली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। सड़क बिजली पानी जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई है। जिसका लाभ दिलाने के लिए तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। सभी कार्यकर्ता गांव के अंतिम छोर में जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाए।
पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि जिस तरह यहां की जनता ने उन्हें प्यार दिया उससे कहीं अधिक प्यार क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री को देंगे, हमें विश्वास है। क्षेत्र के विकास के नाम पर उन्होंने यह सीट खाली है। क्षेत्र का प्राथमिकता से मुख्यमंत्री विकास करेंगे। 31 तारीख को मतदान के दिन अधिक से अधिक संख्या में लोग घरों से निकलकर मुख्यमंत्री का मतदान कर ऐतिहासिक जीत दिलाई। जिसको पूरा देश वर्षों वर्षों तक याद रख सकें।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन हर्षवर्धन सिंह रावत, मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी, पूर्व अध्यक्ष भुवन पांडे गणेश महर, दलीप महर, राजेश भट्ट, गीता चंद आदि मौजूद रहे।संचालन हरीश भट्ट ने किया।
वित्त मंत्री ने घर-घर जाकर धामी के लिए मांगे वोट:
संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इसके अलावा नुक्कड़ सभाएं कर भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी के लिए वोट मांगे। रविवार को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत रेलवे बस्ती वार्ड संख्या चार टनकपुर से की। यहां भारी बारिश के बावजूद मंत्री अग्रवाल जनता के बीच डोर टू डोर प्रचार को पहुंचे। उन्होंने पुष्कर सिंह धामी को युवा आदर्श बताते हुए समर्थन मांगा। इस दौरान लोगों ने अपना समर्थन भी मौके पर दिया। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष अनिता देवेंद्र सिंह, असफाक, रबदीन, वकील अंसारी, जमीर अहमद, करन सिंह, सुनील वाल्मीकी आदि उपस्थित रहे।
खटीमा की जनता से मौका छूटा, आप न छूटने दें:
ग्राम सभा मनिहारकोट में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नुक्कड़सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है और जो कहेगी। उसे करके दिखायेगी। कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य करती है। कहा कि उत्तराखंड को आज युवा मुख्यमंत्री धामी की जरूरत है, खटीमा की जनता से यह मौका छूट गया। मगर, चंपावत की जनता के पास अब सुनहरा अवसर है। सैलानीगोट में बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पुष्कर धामी में काम करने की काबलियत है, वह दूरदृष्टि वाले नेता है। इस अवसर पर महिला मोर्चा उपाध्यक्षा शारदा कापड़ी, हरीश हैसियत, बसंत जोशी, प्रकाश पांडेय, शाहूजी, सुनील आदि मौजूद थे।

You’re so awesome! I do not believe I’ve truly read through a single thing like that before. So nice to discover another person with unique thoughts on this subject matter. Really.. many thanks for starting this up. This site is something that is required on the internet, someone with some originality.
Good article. I certainly love this website. Thanks!
You made some good points there. I checked on the net to find out more about the issue and found most people will go along with your views on this web site.
I really like it when folks come together and share thoughts. Great website, continue the good work.
Very good info. Lucky me I discovered your blog by chance (stumbleupon). I’ve saved as a favorite for later!
Aw, this was a very nice post. Taking the time and actual effort to produce a great article… but what can I say… I put things off a whole lot and don’t manage to get anything done.