Covid Variant BF.7 : मसूरी में सख्‍ती शुरू, क्रिसमस और नए साल में आ रहे सैलानियों के लिए यह नियम अनिवार्य - सच की आवाज

Covid Variant BF.7 : मसूरी में सख्‍ती शुरू, क्रिसमस और नए साल में आ रहे सैलानियों के लिए यह नियम अनिवार्य

कोरोना महामारी का डर एक बार फिर सताने लगा है। देश में कोरोना के मामलों में वृद्धि होने से जिम्मेदार महकमे सतर्क हो गए हैं। देहरादून में भी जिला प्रशासन की ओर से एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

पर्यटकों के हुजूम को देखते हुए प्रशासन ने मास्क अनिवार्य किया:
खासकर मसूरी में उमड़ रहे पर्यटकों के हुजूम को देखते हुए प्रशासन ने मास्क अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की गई है।
आगामी क्रिसमस महोत्सव, विंटरलाइन कार्निवाल और नववर्ष के जश्न को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने मसूरी जाने वालों के लिए मास्क अनिवार्य किए जाने का आदेश जारी किया है।

दो गज की दूरी और हैंड सैनटाइजर के प्रयोग की भी अपील:
मसूरी में सार्वजनिक स्थलों पर अब मास्क पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही दो गज की दूरी और प्रतिष्ठानों में हैंड सैनटाइजर के प्रयोग की भी अपील की गई है।
जिलाधिकारी का कहना है कि कोरोना संक्रमण का प्रसार फिर होने लगा है, ऐसे में समय पर एहतियाती कदम उठाना आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए कोविड प्रोटोकाल को फिर लागू किया जा रहा है।
पर्यटक स्थलों में बड़ी संख्या में सैलानी देशभर से पहुंचते हैं
मसूरी में क्रिसमस से लेकर नववर्ष की शुरुआत तक मसूरी और आसपास के पर्यटक स्थलों में बड़ी संख्या में सैलानी देशभर से पहुंचते हैं। इसके अलावा मसूरी में आगामी 26 दिसंबर से होने वाले पांच दिवसीय विंटर कार्निवाल में भी खासी भीड़ उमड़ती है।
जिससे कोरोना संक्रमण के प्रसार का खतरा बढ़ जाता है। जिसे देखते हुए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने दूनवासियों से भी सार्वजनिक स्थलों पर मास्क का प्रयोग करने की अपील की है।

6 thoughts on “Covid Variant BF.7 : मसूरी में सख्‍ती शुरू, क्रिसमस और नए साल में आ रहे सैलानियों के लिए यह नियम अनिवार्य

  1. From a technical standpoint, 10Bet demonstrates solid engineering with fast load times across browsers, mobile-responsive design that doesn’t sacrifice usability, and a streamlined UI architecture that minimizes unnecessary bloat, altho the checkout process could be slightly more intutive.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *