केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने केबिनेट मंत्री को बांधी राखी, 10 हज़ार से अधिक बहने रही उपस्थित। - सच की आवाज

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने केबिनेट मंत्री को बांधी राखी, 10 हज़ार से अधिक बहने रही उपस्थित।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मसूरी विधानसभा में रक्षाबंधन समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में आयोजित ‘रक्षाबंधन समारोह 2022’ का आयोजन किया गया। जिसकी शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम में 10 हज़ार से अधिक बहने उपस्थित रही।
रक्षाबंधन समारोह कार्यक्रम में सबसे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने केबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर राखी बांधी, उसके बाद हजारों की संख्या में कार्यक्रम में पहुंची बहनों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी बहनों को राखी के बदले उनकी रक्षा का वचन और उपहार देकर भाई का फर्ज निभाया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने संबोधन में कहा कि गणेश जोशी समाज में हमेशा निरंतर महिलाओं का सम्मान और महिलाओं की सेवा के लिए समर्पित रहे हैं। स्मृति ईरानी ने जोशी की दीर्घायु की कामना की।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी बहनो को रक्षाबंधन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई बहन के पवित्र रिश्ते की निशानी है।
वहीं कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री संबोधन के दौरान भावुक नजर आए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज मैं जिस भी स्थान पर हूं,आप सभी बहनों की वजह से हूं। यह आपके प्यार, स्नेह, ताकत है, जो मैं आज यह ऊंचाई प्राप्त कर पाया हूं। जितना भरोसा आप माताएं और बहनें मुझ पर करती हैं, उससे ज्यादा भरोसा मैं आप पर करता हूं। मंत्री जोशी ने कहा कि बहनों का यही स्नेह मेरी ताकत है जो मुझे आगे कार्य करने के लिए प्रेरित करती है।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, ज्योति कोटिया, नंदनी शर्मा, वंदना बिष्ट, निर्मला जोशी, दीपक पुण्डीर, भूपेन्द्र कथैत आदि उपस्थित रहे।

One thought on “केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने केबिनेट मंत्री को बांधी राखी, 10 हज़ार से अधिक बहने रही उपस्थित।

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *