विधानसभा की चम्पावत सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इनमें उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी व अनुराग ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी के साथ ही केंद्रीय मंत्री, पार्टी के केंद्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी, चार पूर्व मुख्यमंत्री, धामी कैबिनेट के सभी सदस्य, सांसद, विधायक शामिल हैं।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार सभी स्टार प्रचार पार्टी प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में प्रचार के लिए क्षेत्र में पहुंचेंगे। भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा व त्रिवेंद्र सिंह रावत स्टार प्रचारकों में हैं।
इसके अलावा धामी कैबिनेट के सभी सदस्य प्रेमचंद अग्रवाल, सतपाल महाराज, चंदन राम दास, गणेश जोशी, डा धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य व सौरभ बहुगुणा भी मुख्यमंत्री की जीत के लिए प्रचार में जुटेंगे।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार व सुरेश भट्ट, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, सांसद अजय टम्टा, तेजस्वी सूर्या, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, विधायक सरिता आर्य, पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी व हरभजन सिंह चीमा, पार्टी नेता किरन देवी, दीप चंद्र पाठक, डा प्रेम सिंह राणा, ज्योति राय, डा विनोद प्रजापति, लीलावती राणा, हिमा जोशी, प्रेमा पांडेय को भी स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है।
भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष पर साधा निशाना
भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बेरोजगारी के संबंध में दिए गए वक्तव्य पर पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने कहा कि आर्य को भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल पर अंगुली उठाने का नैतिक व सैद्धांतिक अधिकार नहीं है।
जुगरान ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष आर्य पांच वर्ष तक पिछली भाजपा सरकार में मंत्री रहे। ऐसे में क्या वह स्वयं पर भी बेरोजगारों के साथ दगाबाजी की बात स्वीकार कर रहे हैं। आर्य को बताना चाहिए कि सरकार में मंत्री रहते हुए उनके द्वारा अपने विभागों में कितने बेरोजगारों को रोजगार दिया गया। उन्होंने कहा कि आर्य समाज कल्याण मंत्री रहे हैं और तब समाज कल्याण विभाग में क्या हुआ, सभी जानते हैं। जुगरान ने कहा कि वह शीघ्र ही इस विषय को उजागर करेंगे।

Thanks for sharing such a fastidious thinking, article is nice, thats why i have read it fully
Post writing is also a excitement, if you be familiar with after that you can write otherwise it is difficult to write.
I have been exploring for a little for any high-quality articles or weblog posts in this sort of house . Exploring in Yahoo I ultimately stumbled upon this site. Reading this information So i’m glad to convey that I have an incredibly good uncanny feeling I found out just what I needed. I such a lot unquestionably will make certain to don?t put out of your mind this website and give it a glance regularly.
You ought to be a part of a contest for one of the most useful blogs on the net. I am going to highly recommend this website!
There’s certainly a lot to find out about this subject. I love all of the points you have made.
Hello! I know this is kind of off-topic however I had to ask. Does operating a well-established blog like yours require a lot of work? I’m completely new to blogging but I do write in my diary everyday. I’d like to start a blog so I will be able to share my personal experience and thoughts online. Please let me know if you have any kind of ideas or tips for new aspiring blog owners. Appreciate it!
Hi, I do think this is a great blog. I stumbledupon it 😉 I will return yet again since i have book marked it. Money and freedom is the greatest way to change, may you be rich and continue to help other people.
I am actually happy to read this website posts which includes tons of useful data, thanks for providing these statistics.