खेलो इंडिया – फिट इंडिया के तहत बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने उत्तराखंड के युवाओं को शुभकामनाएं दी हैं। टाइगर श्रॉफ ने अपने वीडियो संदेश में प्रदेश के खिलाडि़यों के सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
टाइगर श्रॉफ ने खिलाडि़यों के साथ फुटबॉल खेलने की मंशा भी जाहिर की। टाइगर ने कहा कि वह खिलाडि़यों के साथ फुटबॉल खेलेंगे।
सारे खिलाडि़यों और टीमों को ऑल दे बेस्ट:
अपने संदेश में टाइगर श्रॉफ ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड के अपने प्यारे दोस्तों को खेलो इंडिया-फिट इंडिया अभियान को अगले स्तर पर ले जाने के लिए शक्रिया कहना चाहूंगा। सारे खिलाडि़यों और सारी टीमों को ऑल दे बेस्ट कहना चाहूंगा और उम्मीद करता हूं कि अगले साल मैं भी आप सभी के साथ फुटबॉल खेलूंगा। मैं भीथोड़ा बहुत फुटबॉल खेल लेता हूं। मुझे आशा है कि जल्दी ही आप लोगों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। जय हिंद। नमस्ते।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यक्त किया आभार:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टाइगर श्रॉफ का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टाइगर श्रॉफ के आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि टाइगर श्रॉफ “खेलो इंडिया – फिट इंडिया” हेतु आपके द्वारा उत्तराखंड के युवाओं को दी गई ऊर्जावान शुभकामनाओं के लिए हृदयतल से आभार। हमारी सरकार द्वारा नई खेल नीति के साथ ही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
Homepage https://tophat.space/
kraken тор – кракен тор, вход на кракен сайт