उत्‍तराखंड अपर मुख्य सचिव की अपील- युवा अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखें - सच की आवाज

उत्‍तराखंड अपर मुख्य सचिव की अपील- युवा अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखें

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखंड बेरोजगार संघ के सदस्यों ने भेंट की। बेरोजगार संघ के सदस्यों ने अपर मुख्य सचिव रतूड़ी को अपने मुद्दों से अवगत कराया। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि बेराजगार संघ द्वारा रखे गये मुद्दों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा अपनी बात शांतिपूर्वक तरीके से रखें।

राज्य सरकार का उद्देश्य है कि बिल्कुल निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएं। इसी उद्देश्य से उत्तराखण्ड में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लाया गया है। गत दिवस उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अध्यादेश -2023 के प्रख्यापन के लिए मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है। इतना सख्त कानून बनाने का उद्देश्य है कि राज्य के युवाओं का भविष्य उज्ज्वल रहे। युवाओं को अपनी मेरिट के आधार पर नौकरी मिलें।
उन्‍होंने कहा क‍ि देश में इतना सख्त कानून किसी भी अन्य राज्य में नही है। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि गत एक वर्ष से परीक्षाओं में धांधली से सम्बन्धित शिकायतों पर पूरी निष्पक्षता से जांच हुई है। जांच के परिणामस्वरूप कई दोषी जेल की सलाखों के पीछे हैं। सरकार ने अत्यन्त त्वरित कार्यवाही की है। बहुत सख्ती से जांच हुई है। भर्ती परीक्षाओं में अनुचित कार्य करने की मंशा रखने वाले लोगों के लिए एक कड़ा संदेश गया है।

9 thoughts on “उत्‍तराखंड अपर मुख्य सचिव की अपील- युवा अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखें

  1. Site web 1xbet congo – paris sportifs en ligne sur le football et autres sports. Propose des paris en direct et a l’avance, des cotes, des resultats et des tournois. Description detaillee du service, des fonctionnalites du compte et de son utilisation au Congo.

  2. Site web de parifoot rd congo: paris sportifs, championnats de football, resultats des matchs et cotes. Informations detaillees sur la plateforme, les conditions d’utilisation, les fonctionnalites et les evenements sportifs disponibles.

  3. Càng tham gia lâu dài và tích cực, người tham gia sẽ càng được hưởng những ưu đãi lớn hơn. tải 66b Các thành viên VIP của nhà cái thường nhận được phần quà đặc biệt, tỷ lệ hoàn tiền cao hơn, cả những ưu đãi cá nhân hóa như quản lý tài khoản riêng, hỗ trợ ưu tiên cùng nhiều quyền lợi khác. TONY12-16

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *