प्रदेश कांग्रेस ने संगठनात्मक गतिविधियों के सुचारू संचालन और भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही अन्य कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए संगठनात्मक जिलों तथा महानगर कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने इनकी नियुक्ति करते हुए सभी से राष्ट्रीय व प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी कार्यक्रमों के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश अध्यक्ष माहरा द्वारा जारी सूची के अनुसार राजधानी देहरादून में महानगर कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी डा जसविंदर गोगी को सौंपी गई है, तो पछवादून का कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल को बनाया गया है। हरिद्वार महानगर का कार्यकारी अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी को बनाया गया है, जबकि हरिद्वार ग्रामीण की जिम्मेदारी राजीव चौधरी को दी गई है।
रुड़की ग्रामीण का कार्यकारी अध्यक्ष विधायक विरेंद्र जाति को बनाया गया है। ऊधमसिंह नगर में मुशर्रफ हुसैन को महानगर कार्यकारी अध्यक्ष काशीपुर, सीपी शर्मा को महानगर कार्यकारी अध्यक्ष रुद्रपुर और हिमांशु गाबा को कार्यकारी जिलाध्यक्ष ऊधमसिंह नगर का जिम्मा सौंपा गया है। नैनीताल में राहुल छिमवाल को कार्यकारी जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।
भूपेंद्र सिंह भोज को कार्यकारी जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा, भगत सिंह डसीला को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बागेश्वर, मुकेश नेगी को कार्यकारी जिलाध्यक्ष चमोली, अंजु लुंठी को कार्यकारी जिलाध्यक्ष पिथौरागढ़, मनोहर टोलिया को कार्यकारी जिलाध्यक्ष डीडीहाट, कुंवर सिंह सजवाण को कार्यकारी जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग, मनीष राणा को कार्यकारी जिलाध्यक्ष उत्तरकाशी और दिनेश चौहान को कार्यकारी जिलाध्यक्ष पुरोला का दायित्व दिया गया है।
15 दिसंबर तक गठित होंगी भाजपा की मंडल इकाइयां:
भाजपा ने सभी मोर्चों, विभाग व प्रकोष्ठों समेत जिला व मंडल इकाइयों के गठन के लिए समय सीमा तय कर दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने 30 नवंबर तक मोर्चों की प्रांतीय टीम, पांच दिसंबर तक जिला, 10 दिसंबर तक प्रकोष्ठ व विभाग और 15 दिसंबर तक मंडल इकाइयों का गठन करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सदस्यता अभियान के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भट्ट की अध्यक्षता में हुई टोली बैठक में उक्त निर्णय लिए गए।उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेशभर में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने इसके लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है, जिसमें प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक खजानदास के अलावा दीपक मेहरा शामिल हैं।

Vavada to znane kasyno online, które działa również w Polsce. Strona przyciąga graczy szeroką ofertą gier, przejrzystymi warunkami i obsługą w PLN (zł). Bonus powitalny oraz intuicyjna obsługa sprawiają, że platforma zdobyła popularność wśród polskich użytkowników. Opierając się na naszym doświadczeniu, platforma wyróżnia się szybkim działaniem i różnorodnością treści. Vavada Polska jest chętnie wybierana w Polsce przez szeroki wybór gier i bonusów. Marka Vavada pojawiła się na scenie w 2017 roku z garścią slotów w ofercie. Od tamtej chwili przeszła długą drogę – dziś w jej katalogu znajdziesz nie tylko automaty, lecz także klasyczne gry stołowe, jackpoty i rozbudowane kasyno na żywo. Z lokalnego debiutanta Vavada stała się graczem globalnym, a w Polsce zdobyła sympatię użytkowników dzięki prostym zasadom, licencji Curaçao oraz wygodnym płatnościom w złotówkach. To konsekwentne podejście sprawia, że marka systematycznie wzmacnia swoją pozycję w świecie iGamingu.