शोपियां में हुए बम धमाके में उत्‍तराखंड के लाल ने दिया अपना सर्वोच्‍च बलिदान, मुख्‍यमंत्री धामी ने किया शत-शत नमन - सच की आवाज

शोपियां में हुए बम धमाके में उत्‍तराखंड के लाल ने दिया अपना सर्वोच्‍च बलिदान, मुख्‍यमंत्री धामी ने किया शत-शत नमन

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में गुरुवार को एक बम धमाके में उत्‍तराखंड का एक जवान बलिदान हो गया। जबकि दो अन्य सैन्यकर्मी घायल हो गए। जम्मू में बलिदान हुए भिलंगना ब्लाक के पांडोली गांव निवासी प्रवीण सिंह के गांव में कोहराम मच गया है।

बलिदानी सैनिक प्रवीण सिंह (30)पुत्र प्रताप सिंह गुसाईं का छह साल का बेटा है। बलिदानी का परिवार देहरादून के बंजारावाला में रहता है। शहीद के पिता भी पूर्व फौजी हैं। प्रवीण पिछले महीने ही छुट्टी पर घर आए थे।

घायल जवान प्रवीण सिंह की उपचार के दौरान मौत:
जानकारी के मुताबिक यह जवान आतंकियों की टोह लेने के लिए एक निजी वाहन में निकले थे। गांव सीडू से करीब एक किलोमीटर दूर हुए धमाके में वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन जवान बुरी तरह जख्मी हो गए। विस्फोट में गंभीर तौर पर घायल जवान प्रवीण सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह मूलत: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के पांडोली गांव के निवासी थे।
द रजिस्टेंस फ्रंट के ईगल दस्ते ने आइईडी के जरिये किया धमाका:
आतंकी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट ने इंटरनेट मीडिया पर दावा किया कि यह धमाका उसके ईगल दस्ते ने आइईडी के जरिये किया है। वहीं, संबंधित अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट के कारणों की अभी जांच की जा रही है।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने व्‍यक्‍त की संवेदना:
वहीं उत्‍तराखंड के जवान के बलिदान पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने संवेदना व्‍यक्‍त की हैं। उन्‍होंने जम्मू-कश्मीर के शोपियां क्षेत्र में राष्ट्ररक्षा करते हुए टिहरी जनपद के पांडोली गांव के निवासी वीर जवान प्रवीन सिंह के बलिदानी होने पर उन्‍हें शत-शत नमन किया। कहा कि आपके द्वारा देश की अखंडता एवं संप्रभुता के लिए दिया गया बलिदान भावी पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। जय हिंद।
जम्मू-कश्मीर के शोपियां क्षेत्र में राष्ट्ररक्षा करते हुए टिहरी जनपद के पांडोली गांव के निवासी वीर जवान प्रवीन सिंह जी की शहादत पर शत्-शत् नमन!

आपके द्वारा देश की अखंडता एवं संप्रभुता के लिए दिया गया बलिदान भावी पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

16 thoughts on “शोपियां में हुए बम धमाके में उत्‍तराखंड के लाल ने दिया अपना सर्वोच्‍च बलिदान, मुख्‍यमंत्री धामी ने किया शत-शत नमन

  1. I have to thank you for the efforts you have put in penning this site. I am hoping to check out the same high-grade blog posts by you later on as well. In truth, your creative writing abilities has motivated me to get my own, personal blog now 😉

  2. Good day! I could have sworn I’ve been to this blog before but after looking at many of the posts I realized it’s new to me. Nonetheless, I’m definitely happy I came across it and I’ll be book-marking it and checking back often.

  3. You are so interesting! I do not suppose I have read through something like that before. So good to discover someone with some unique thoughts on this topic. Seriously.. thanks for starting this up. This website is something that’s needed on the web, someone with a bit of originality.

  4. Spot on with this write-up, I really feel this site needs far more attention. I’ll probably be returning to see more, thanks for the advice!

  5. Been using 10Bet for about a month now and the account setup was super straightforward which I realy appreciated, though I wish they had more payment methods available becuse I had to use a workaround.

  6. Spot on with this write-up, I truly believe this site needs a great deal more attention. I’ll probably be returning to see more, thanks for the advice!

  7. I was skeptical about whether this platform would actually be worth my time but after giving it a shot i was pleasently surprised with how well everything works, the games are engaging and i havent had any major issues, figured id share since most reviews online seem to be pretty positive mobile drip games online

  8. Way better than what I was using before, MostBet just feels more polished and the features are alot more accessable. The overall experiance is smoother and I can actually navigate without getting frustrated.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *