हमारी सरकार भी प्रदेश में “विकल्प रहित संकल्प” के मूल मंत्र पर काम कर रही है – CM पुष्कर सिंह धामी - सच की आवाज

हमारी सरकार भी प्रदेश में “विकल्प रहित संकल्प” के मूल मंत्र पर काम कर रही है – CM पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित “राइज़ इन उत्तराखण्ड” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न उपक्रम एवं विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2014 के बाद भारत को नई पहचान मिली है देश में कोविड टीकाकरण महाअभियान, आयुष्मान योजना, उज्जवला योजना, स्किल इंडिया जैसी तमाम योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वरोजगार और स्टार्टअप की अपार संभावनाएं हैं। आज हमारा प्रदेश बड़े राज्यों की तुलना में तेजी से स्टार्टअप और स्किल डेवलपमेंट की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखण्ड लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ रहा है। केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है, वहीं बदरीनाथ धाम में 265 करोड़ की लागत से नया मास्टर प्लान बनाया जा रहा है इसके अलावा दिल्ली से देहरादून एलिवेटेड सड़क निर्माण, का कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार द्वारा भारत माला प्रोजेक्ट, पर्वत माला प्रोजेक्ट, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन जैसे अनेक महा परियोजना संचालित हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार भी प्रदेश में “विकल्प रहित संकल्प” के मूल मंत्र पर काम कर रही है। प्रदेश में युवाओं और महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए सरकार स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित कर रही है, इसके लिये बजट में भी व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का आवाहन करते हुए कहा कि वर्ष 2025 के रजत जयंती वर्ष को हम सब महाअभियान के तहत मनाएंगे। यह वर्ष उत्तराखंड के 25 वर्ष पूरे होने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने का मार्ग प्रशस्त करेगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कल्पना के अनुरूप उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का हमारा प्रयास है।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा नेता के तौर पर उत्तराखंड में बहुत बेहतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई विकास योजनाएं आगे बढ़ रही हैं और उत्तराखंड भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा के ऐसे आयोजन छात्र-छात्राओं के लिए भी बेहतर सिद्ध होंगे।
इस दौरान ऋषिकेश नगर निगम के महापौर अनीता मंमगाई, राज्य एवं केंद्र सरकार कि प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में छात्र छात्राएँ मौजूद मौजूद रहे।

11 thoughts on “हमारी सरकार भी प्रदेश में “विकल्प रहित संकल्प” के मूल मंत्र पर काम कर रही है – CM पुष्कर सिंह धामी

  1. Khamzat Chimaev appears invincible, yet Sean Strickland is so unorthodox and tough that he has the potential to shock everyone, whereas the other bouts on the card showcase a puncher taking on a tap-out artist who has never lost at flyweight, two heavyweight hitters, each sporting a concrete beard, a tactical brawl at welterweight, and a pure nostalgic slugfest between lightweight veterans, with every single fight built around someone’s perfect plan potentially falling apart.

  2. The main point of the text suggests that UFC 328 on May 9 showcases five must-see bouts spanning five distinct weight brackets, with Khamzat Chimaev as the betting favorite yet not certain to defeat the durable and awkward Sean Strickland with the middleweight crown on the line, whereas the bouts at flyweight, heavyweight, welterweight, and lightweight each represent tricky tactical battles which guarantee the night will not be uneventful.

  3. Khamzat Chimaev is forecasted to beat Sean Strickland by a judge’s ruling in a tough, back-and-forth fight, whereas the other bouts on the UFC 328 card features several near calls, such as Van successfully holding off Taira, Volkov winning by a stoppage in the later rounds, Buckley pulling off an upset against Brady, and Green just edging past Stephens on points.

  4. What began as a painstakingly developed database of MMA stats, fighter histories, and event results has turned into a platform still striving to offer breaking news and meaningful context, though that goal remains unfinished.

  5. The leading provider of the newest MMA news, match results, top-fighter lists, and exclusive insider updates from mixed martial arts circles.

  6. The entire UFC 328 lineup matchup schedule features Khamzat Chimaev (unchanged) making a defense of his middleweight title opposite Sean Strickland as the featured championship bout.

  7. Oktagon’s 87th show touches down in Liberec this Saturday with a card that relies heavily on homegrown regional athletes alongside high-level stylistic contrasts.

  8. UFC 328 touches down at the Prudential Center on May 9, 2026 with a stacked card. The UFC 328 main card features champion Khamzat Chimaev making a defense of his middleweight championship against Sean Strickland.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *