PNB देता है ग्राहकों को सीधे 6 लाख रुपये का फायदा, जानें आप कैसे ले सकते हैं लाभ? - सच की आवाज

PNB देता है ग्राहकों को सीधे 6 लाख रुपये का फायदा, जानें आप कैसे ले सकते हैं लाभ?

अगर आपका भी अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में है तो ये खबर आपके लिए काम की है. दरअसल, बैंक अपने ग्राहकों को कई फायदे दे रहा है. कई ग्राहक ऐसे हैं जिन्हें इनके बारे में पता नहीं होगा. आज हम आपको बता रहे हैं कि आप हर महीने मामूली से रकम जमा कर पूरे 6 लाख रुपये का फायदा ले सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ…



बैंक देते हैं 4 लाख रुपये की ये सुविधा
4 लाख रुपये का बेनेफिट लेने के लिए आपको सरकार की दो योजनाओं में निवेश करना होगा. ये स्कीम हैं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY). इन स्कीम में निवेश की रकम बेहद ही कम है. इन दोनों स्कीम में मिलाकर सालाना सिर्फ 342 रुपये जमा करने होते हैं.

PMJJBY सिर्फ 330 रुपये की वार्षिक किस्त पर 2 लाख का फायदा
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के लिए सालाना प्रीमियम 330 रुपये है. इस योजना के तहत व्यक्ति को लाइफ कवर मिलता है. अगर बीमित व्यक्ति की मौत हो जाती है तो उसके परिवार को 2 लाख रुपये मिलते हैं. यह रकम आपके बैंक खाते से ईसीएस के जरिए ली जाती है.

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana-PMSBY) योजना काफी कम प्रीमियम में जीवन बीमा प्रदान करती है. बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से PMSBY एक ऐसी स्कीम है, जिसके तहत सिर्फ 12 रुपये में खाताधारक को 2 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलता है.

जनधन खाताधारकों को फ्री में मिलता है 2 लाख का फायदा
आपको बता दें बैंक की ओर से जनधन ग्राहकों को यह सुविधा दी जाती है. बैंक ग्राहकों को 2 लाख रुपये तक एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर की सुविधा दे रहा है.

अटल पेंशन योजना
केंद्र सरकार ने कम निवेश पर पेंशन गारंटी के लिए अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) शुरू की है. अटल पेंशन योजना के तहत सरकार 1000 से लेकर 5000 रुपये महीना पेंशन की गारंटी देती है. सरकार की इस स्कीम में 40 साल तक की उम्र का व्यक्ति आवेदन कर सकता है.

One thought on “PNB देता है ग्राहकों को सीधे 6 लाख रुपये का फायदा, जानें आप कैसे ले सकते हैं लाभ?

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *