पीएम मोदी सहित शाह, नड्डा, प्रियंका, राहुल व खरगे ने श्याम सरन नेगी के निधन पर जताया दुख - सच की आवाज

पीएम मोदी सहित शाह, नड्डा, प्रियंका, राहुल व खरगे ने श्याम सरन नेगी के निधन पर जताया दुख

देश के प्रथम मतदाता किन्नौर निवासी 106 श्याम सरन नेगी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित जेपी नड्डा गृह मंत्री अमित शाह प्रियंका गांधी मनीष गर्ग कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व कांग्रेस नेता राहुल गांधी आदि ने शोक जताया।
देश के प्रथम मतदाता किन्नौर निवासी 106 श्याम सरन नेगी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, हिमाचल मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व कांग्रेस नेता राहुल गांधी आदि ने शोक जताया। प्रधानमंत्री मोदी ने श्याम सरन नेगी के निधन का जिक्र सुंदरनगर में आयोजित रैली के दौरान भी किया।
श्याम सरन नेगी ने युवाओं को किया प्रेरित : मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘मुझे श्याम सरन नेगी की मृत्यु के बारे में पता चला जब मैं सुबह नई दिल्ली से सुंदरनगर आ रहा था। नेगी ने जीवन में 30 से अधिक बार मतदान किया था। अभी कुछ दिन पहले नेगी ने हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए पोस्टल बैलेट के जरिए अपना वोट डाला था। निधन से पहले उन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के प्रति नेगी का नजरिया देश के युवाओं को प्रेरित करेगा। भारी मन से श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सिर झुकाता हूं और स्वजन के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर शोक जताया:
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘मुझे भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ है। उन्होंने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए 2 नवंबर को 34वीं बार पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डाला। यह विचार मुझे हमेशा भावुक कर देगा।’
हिमाचल के ब्रांड एंबेसडर थे नेगी
हिमाचल प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि नेगी चुनाव आयोग के ब्रांड एंबेसडर भी थे। चुनाव आयोग के एक प्रवक्ता ने उन्हें “लोकतंत्र में असाधारण विश्वास वाला व्यक्ति” कहा।

3 thoughts on “पीएम मोदी सहित शाह, नड्डा, प्रियंका, राहुल व खरगे ने श्याम सरन नेगी के निधन पर जताया दुख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *