“विकास, पर्यटन और सुरक्षा पर सीएम धामी सख्त: जिलाधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश” - सच की आवाज

“विकास, पर्यटन और सुरक्षा पर सीएम धामी सख्त: जिलाधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश”

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना की रजत जयंती के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को बधाई दी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के विज़न को रेखांकित किया।


बैठक में उन्होंने ‘एक जिला–एक मेला’ अभियान को स्थानीय अर्थव्यवस्था, संस्कृति और शिल्प को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए मेलों को पर्यावरण-सम्मत और भव्य रूप से विकसित करने के निर्देश दिए। चयनित मेलों को राजकीय मेला घोषित कर विशेष वित्तीय सहायता, संरक्षण और प्रचार-प्रसार उपलब्ध कराने की बात भी कही।

मुख्यमंत्री ने योग, आयुर्वेद और ध्यान केंद्रों को जिलों व ब्लॉकों तक विस्तार देने और प्रत्येक ब्लॉक में एक गाँव को “आध्यात्मिक गाँव” के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया। उन्होंने वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत सीमा क्षेत्रों के गांवों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने तथा होमस्टे, कृषि, उद्यानिकी और सौर ऊर्जा गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शीतकालीन यात्रा और बारहमासी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए KMVN और GMVN को विशेष छूट पैकेज तैयार कर लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अलाव, रैन बसेरा, बर्फ हटाने की प्रभावी व्यवस्था और यात्राओं के बाद यात्रा मार्गों की स्वच्छता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने CSR फंड का उपयोग जनहित कार्यों में अधिकतम करने, GI टैग उत्पादों को निर्यात योग्य बनाने, और जनपद एवं विकासखंड स्तर पर पर्यटन स्थलों के विकास हेतु विशेष योजनाएँ तैयार करने का निर्देश दिया।

सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने राष्ट्रीय और आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए जिला स्तर पर नियमित सत्यापन और निरीक्षण अभियान चलाने को कहा। सीमा क्षेत्रों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने तथा आवश्यक मैनपावर और तकनीकी संसाधनों की आवश्यकता होने पर तुरंत अवगत कराने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने अल्मोड़ा के द्वाराहाट, चंपावत के श्यामलाताल–देवी धूरा सहित अन्य क्षेत्रों में Spiritual Economic Zone विकसित किए जाने की संभावनाओं का सर्वेक्षण कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने राज्य के प्रमुख शहरों में बढ़ते जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने और राज्य की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने बार-बार खराब होने वाली सड़कों की पहचान कर ठोस कार्रवाई करने को कहा।

इसके साथ ही उन्होंने पिछले तीन वर्षों में बने स्थायी निवास प्रमाण पत्रों की जाँच करने और गलत तरीके से जारी प्रमाण पत्रों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक में प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ, अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा श्री अभिनव कुमार, कुमाऊँ मंडल आयुक्त श्री दीपक रावत सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

34 thoughts on ““विकास, पर्यटन और सुरक्षा पर सीएम धामी सख्त: जिलाधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश”

  1. Thank you, I have just been searching for information about this topic for ages and yours is the greatest I’ve discovered till now. But, what about the conclusion? Are you sure about the source?

  2. Thanks for some other great post. Where else may anybody get that kind of information in such an ideal method of writing? I’ve a presentation next week, and I am at the look for such information.

  3. Hi there! I just wanted to ask if you ever have any trouble with hackers? My last blog (wordpress) was hacked and I ended up losing several weeks of hard work due to no back up. Do you have any solutions to protect against hackers?

  4. Hey! awesome blog! I happen to be a daily visitor to your site (somewhat more like addict 😛 ) of this website. Just wanted to say I appreciate your blogs and am looking forward for more!

  5. whoah this weblog is great i really like studying your articles. Stay up the great work! You already know, lots of persons are looking round for this information, you can aid them greatly.

  6. Thanks for another great post. Where else may anybody get that type of info in such an ideal way of writing? I have a presentation next week, and I’m at the search for such information.

  7. Pretty impressive article. I just stumbled upon your site and wanted to say that I have really enjoyed reading your opinions. Any way I’ll be coming back and I hope you post again soon.

  8. Can I just say what a relief to seek out someone who actually knows what theyre speaking about on the internet. You positively know find out how to bring a problem to mild and make it important. Extra individuals have to read this and perceive this side of the story. I cant believe youre not more in style because you positively have the gift.

  9. I just couldn’t leave your website before suggesting that I really enjoyed the usual information an individual supply on your visitors? Is gonna be back often in order to investigate cross-check new posts

  10. I dont think I’ve read anything like this before. So good to find somebody with some original thoughts on this subject. cheers for starting this up. This blog is something that is needed on the web, someone with a little originality.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *